
ताइवान के F-16 फाइटर जेट ने कुछ दिनों पहले चीन के विमानों और फाइटर जेट्स को लॉक कर दिया था. तब सामने आया था चीनी विमानों के मुकाबले यह बेहद ताकतवर है. लेकिन अब एक ऐसी खबर आई है, जिसके कारण ताइवान की वायुसेना को अपने सभी F-16 लड़ाकू विमानों को अस्थायी रूप से उड़ान से रोक दिया है और प्रशिक्षण मिशन भी निलंबित कर दिए हैं. यह फैसला तब लिया गया, जब इस हफ्ते एक F-16 फाइटर जेट और उसका पायलट रहस्यमय तरीके से लापता हो गए. माना जा रहा है कि जेट समुद्र में क्रैश हो गया. सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह किसी खराबी के कारण गायब हुआ या फिर इसके पीछे चीन का हाथ है. यह खबर ऐसी है जो ताइवान के साथ-साथ अमेरिका की टेंशन बढ़ा रही है, क्योंकि F-16 एक अमेरिकी जेट है.
