
देश की पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही चलने वाली है. रेल मंत्रालय के साथ-साथ दोनों संबंधित जोन भी इस शाही स्लीपर ट्रेन के ऑपरेशंस की तैयारी पूरी कर ली है. इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा, इसलिए डेट फाइनल होने का इंतजार है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि 17 या 18 जनवरी को ट्रेन का उद्धाटन हो सकता है. इस ट्रेन का आम लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जिससे लंबी दूरी का सफर सुविधाजनक हो सके. तमाम ऐसे लोग भी होंगे, जो पहले दिन ही सफर करना चाह रहे हैं, लेकिन सवाल उठता है कि पहले दिन आम लोग इस ट्रेन से सफर कर सकते हैं, कौन लोग उद्घाटन वाले दिन सफर करेंगे, इसमें कितने वीआईपी होंगे? आइए जानते हैं रेलवे का प्लान-
पहली स्लीपर वंदेभारत गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी. उद्घाटन के दिन चलने वाली ट्रेन का अभी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. डेट फाइनल होने के बाद जारी कर दिया गया है. ट्रेन में करीब 823 बर्थ होंगी. इसमें फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड एसी होंगे.
