
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के अध्यक्ष आर्यन मान हाल ही में वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने विख्यात संत पूज्य प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए. राजनीति की गहमागहमी और छात्र हितों के संघर्षों के बीच आर्यन मान का आध्यात्मिक झुकाव चर्चा का विषय बना हुआ है. वृंदावन के भक्तिमय माहौल में आर्यन मान ने न केवल प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया, बल्कि छात्र नेतृत्व और व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी हासिल किया.
इस मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज ने आर्यन मान को युवा नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए ‘धर्म’ और ‘चरित्र’ का मार्ग दिखाया. महाराज जी ने स्पष्ट किया कि राजनीति केवल पद पाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह समाज की सेवा करने का पवित्र अवसर है. यह संवाद उन सभी युवाओं के लिए मिसाल है, जो शक्ति और सफलता के बीच अपने मूल्य बनाए रखना चाहते हैं. विस्तार से जानिए, प्रेमानंद महाराज जी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष को कौन सी अहम सलाह दीं.
