
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. मौसम विभाग ने पूर्वांचल और तराई क्षेत्र में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी समेत संत रविदास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती में कोहरे का अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल का भी कुछ ऐसा ही हाल बना हुआ है.
