
मध्य प्रदेश में बीजेपी युवा मोर्चा और यूथ कांग्रेस-दोनों की प्रदेश कार्यकारिणी अब तक घोषित नहीं हो पाई है. प्रदेश अध्यक्ष बने एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन अपनी-अपनी टीम का ऐलान दोनों ही संगठन नहीं कर पा रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है बड़े नेताओं का दबाव और अपने-अपने समर्थकों को एडजस्ट कराने की खींचतान.
बीजेपी युवा मोर्चा
बीजेपी युवा मोर्चा की कार्यकारिणी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का कहना है कि वरिष्ठ नेताओं से लगातार चर्चा चल रही है. उन्होंने साफ किया कि कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा और इसमें सभी वर्गों के साथ-साथ क्षेत्रीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा जाएगा. हालांकि, अंदरखाने चर्चा है कि अलग-अलग खेमों के दबाव के चलते सूची फाइनल नहीं हो पा रही है.
