
मध्य प्रदेश के डिंडोरी में एक गंभीर मरीज को भोपाल ले जाने आई एयर एंबुलेंस उस वक्त मुश्किल में फंस गई, जब हेलीपैड के आसपास बिजली के तार लटकते हुए मिले. पुलिस ग्राउंड में बने हेलीपैड पर लैंडिंग से पहले हेलीकॉप्टर करीब 15 मिनट तक हवा में मंडराता रहा. पायलट की सांसें थमी हुई थीं, क्योंकि नीचे जरा सी चूक बड़े हादसे में बदल सकती थी.
पायलट ने कहा पहली बार ऐसा हेलीपैड देखा
हेलीकॉप्टर के पायलट संजय शर्मा ने लैंडिंग से पहले अधिकारियों से साफ कहा कि उन्होंने अपने करियर में पहली बार ऐसा हेलीपैड देखा है, जहां बिजली के तार इतने पास हों. तारों का जंजाल देखकर पायलट ने लैंडिंग रद्द करने तक का मन बना लिया था. बाद में अधिकारियों ने जल्दबाजी में बिजली के तार हटवाए, तब जाकर जान जोखिम में डालकर हेलीकॉप्टर उतारा गया.
