
ईरान के सभी 31 प्रांतों और कम से कम 180 शहरों में अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है. अब ईरान के सुप्रीम लीडर की सत्ता गिरने तक बात पहुंच गई है. इधर प्रदर्शनकारियों कंट्रोल से बाहर हो चुके हैं, उधर शासन के भीतर बगावत की आग उठ चुकी है. इन सबके बीच खामेनेई की कुर्सी खाली करवाने के लिए अमेरिका भी घात लगाए बैठा है. मौजूदा हालात देखते हुए खामेनेई को आने वाले तूफान का अंदाजा हो गया है और उन्होंने ईरान के पालात में छुपे ‘गुप्त राक्षस’ को एक्टिव कर दिया है. आगे जानें ईरान में क्या होने वाला है और खामेनेई ने क्या तैयारी की है.
ईरान में एक्टिव हुई ‘मिसाइल सिटीज’
अमेरिका लगातार ‘लॉक्ड एंड लोडेड’ जैसी धमकियां भेज रहा है और खामेनेई को अंदाजा हो गया है कि उनकी सत्ता को गिराने वाला तूफान करीब है. इसलिए उन्होंने अपनी गुप्त भूमिगत ‘मिसाइल सिटीज’ को सक्रिय कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईरान की सरकार ने गुप्त ठिकानों पर पावरफुल मिसाइलों का जखीरा छुपा रखा है, जो लंबी दूरी तक मार कर सकती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान इस वक्त 2025 में इजरायल के साथ हुए युद्ध से भी ज्यादा हाई-अलर्ट पर है.
