हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती होती है स्वामी जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को बंगाल के कोलकाता में हुआ था. उनका पूरा नाम नरेंद्रनाथ दत्त था. स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आलस्य छोड़ने, खुद पर विश्वास करने, संघर्ष करने, फोकस रखने और सेवा का जीवन जीने का ऐसा संदेश दिया कि आज भी ये विचार लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उनके विचार अंधेरे में उम्मीद की किरण की तरह काम करते हैं और बताते हैं कि युवा ही देश का भविष्य हैं. आइए इस खास मौके पर उनके सबसे प्रेरक विचारों को याद करते हैं जो जीवन को नई राह दिखाते हैं.
