
जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत दौरे पर हैं. पीएम मोदी अहमदाबाद में फ्रेडरिक मर्ज से जिस गर्मजोशी से मिले हैं, उसकी गूंज अमेरिका से लेकर बीजिंग तक सुनाई दे रही है. पूरे विश्व की इस मुलाकात पर नजर है. अंतर्राष्ट्रीय मामलों के जानकार इसे भारत का मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने एशिया की पहली यात्रा के लिए भारत को ही क्यों चुना? जर्मनी को जितना जरूरत भारत की है, क्या उतनी ही जरूरत इस समय भारत को भी जर्मनी की है? अहमदाबाद में पीएम मोदी और जर्मन चांसलर की मुलाकात क्या आने वाले दिनों में अमेरिकी टैरिफ का विकल्प साबित होगा? क्या जर्मनी भारत का पसंदीदा पार्टनर बनने जा रहा है? पीएम मोदी की इस मुलाकात के बाद जर्मन चांसलर ने क्या कहा? क्या अमेरिकी टैरिफ का काट भारत ने खोज निकाला है? क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन की राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भी नजर इस मुलाकात पर है? क्या हिटलर का देश भारत को वैसा ही साथ देगा, जैसे आजादी के समय सुभाष चंद बोस का दिया था? क्या जर्मनी से दोस्ती की नई शुरुआत कर पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप और
