
लंबी दूरी की शाही ट्रेन से सफर करने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है. सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानी वंदेभारत स्लीपर 17 जनवरी को शुरू हो रही है, जो गुहावाटी से कोलकाता के बीच चलेगी. इस ट्रेन में सफर करने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इसको ‘इंजन’ कौन सप्लाई कर रहा है, सीट या फिर एसी किस कंपनी के हैं. कार से इस ट्रेन का क्या है कनेक्शन. कुल मिलाकर 72 वेंडर ट्रेन को कोई न कोई पार्ट्स सप्लाई कर रहे हैं. इनमें प्रमुख कंपनियां कौन सी हैं और कौन कौन से पार्ट्स सप्लाई कर रही हैं, आइए जानें –
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले ही कह चुके हैं कि यह ट्रेन विश्व की टॉप सुविधाओं वाली ट्रेनों में से एक है. यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक एक पार्ट्स पर कई रिसर्च किए गए हैं, जिसके बाद ट्रेन तैयार की गयी है. इसका अंदाजा भी आप इसी बात से लगा सकते हैं कि ट्रेन के 180 किमी. की स्पीड में दौड़ने के समय तीन पानी भरे ग्लास के ऊपर चौथा ग्लास रखा गया और एक बूंद पानी नहीं छलका. यह बताता है कि स्पीड में ट्रेन में एक भी झटका नहीं लगता है. यह स्वयं रेल मंत्री ट्वीट किया था.
