
एक पांच सितारा होटल, आधी रात का वक्त. एक तरफ 60 साल का सीनियर प्राइवेट जेट पायलट. दूसरी तरफ 26 साल की फ्लाइट अटेंडेंट. शहर है बेंगलुरु तारीख नवंबर 2025. यहीं से शुरू होती है वह कहानी, जिसने एविएशन इंडस्ट्री से लेकर कानून व्यवस्था तक को झकझोर दिया. महिला ने आरोप लगाया कि लेओवर के दौरान उसी होटल के कमरे में उसके साथ रेप किया गया. महीनों बाद अब इसी केस में आरोपी पायलट को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है.
अब अग्रिम जमानत से कई सवाल सवाल उठ रहे हैं. क्या कोर्ट ने आरोपी को क्लीन चिट दी? या यह सिर्फ कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है? क्योंकि मामला सिर्फ एक अपराध का नहीं है. इसमें पावर डायनैमिक्स है. उम्र का फर्क है. प्रोफेशनल रिलेशनशिप है. और सबसे बड़ा सवाल है जब रेप जैसे गंभीर आरोप हों तो तब अग्रिम जमानत किन आधारों पर मिलती है? बेंगलुरु की सेशंस कोर्ट के इस फैसले के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी जानना जरूरी है.
