
गिग वर्कर्स की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने हाल ही में क्विक कॉमर्स कंपनियों से “10 मिनट डिलीवरी” की अनिवार्य डेडलाइन को खत्म करने को कहा. Zomato, Zepto, और Swiggy जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के साथ केंद्र सरकार ने बैठक की थी, ताकि सभी गिग वर्कर्स को इसका फायदा मिले. इसके बाद ही Blinkit की तरफ से एक बयान भी तुरंत आ गया था कि कंपनी 10 मिनट डिलीवरी की डेडलाइन को खत्म कर रही है. लेकिन क्या सच में इन बड़ी-बड़ी कंपनियों ने इसे लागू किया है? क्योंकि अभी भी Blinkit, Zepto, Flipkart Plus और Amazon Now जैसे ऐप्स पर डिलीवरी टाइम 10 मिनट के अंदर दिख रहा है. आखिर ऐसा क्यों है? तो इसके पीछे कुछ खास वजहें छिपी हुई है.
सरकार को इन कंपनियों ने भरोसा दिया है कि ऐड्स, सोशल मीडिया, ऐप पर ब्रांडिंग से 10 मिनट वाला क्लेम हटा देंगे. Blinkit, Zepto और अन्य कंपनियों के अनुसार, सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत ही वह अपने आंतरिक नीतियों को अपडेट करेंगे. ऐसे में ग्राहकों को इन ऐप पर डिलीवरी का समय अभी भी कम दिखाया जा रहा है
