
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सिंह के घर में आग लगी है. रविशंकर प्रसाद सिंह के दिल्ली स्थित आवास में आज यानी बुधवार सुबह यह आग लगी. दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद का दिल्ली स्थित आवास मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग पर है.
राहत की बात यह हैकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. हालांकि, यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि घटना के समय पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद घर पर थे या नहीं. रविशंकर प्रसाद के आवास पर आग लगने की सूचना सुबह करीब 8.05 बजे मिली. DFS अधिकारी ने बताया कि आग घर के एक कमरे में रखे कुछ फर्नीचर में लगी थी.
अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह करीब 8:00 बजे घर के एक बेडरूम में लगी. तीन फायर टेंडर मौके पर भेजे गए और आग को सुबह 8.35 बजे तक बुझा दिया गया.उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
