
यूपी में पुलिस का लंगड़ा अभियान लगातार जारी है. मथुरा, वाराणसी और सोनभद्र में अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान पुलिस ने साइबर ठग, गौ तस्कर और हाईवे लुटेरे को घेर लिया. जवाबी फायरिंग में इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जबकि उनके साथी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस और वाहन बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
मथुरा में एसओजी और गोवर्धन पुलिस की संयुक्त टीम की 25 हजार के इनामी साइबर ठग से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में साइबर अपराधी मुहम्मद साद उर्फ काला, निवासी देवसेरस, गोली लगने से घायल हो गया. आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है. पकड़ा गया साइबर ठग जंगल और खेतों में बैठकर फर्जी अधिकारी बनकर फर्जी नंबरों से कॉल कर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करता था. मुठभेड़ गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांठौली-जमुनावता मार्ग पर हुई.
