
दुनिया की दूसरी सबसे पावरफुल आर्मी वाले देश रूस की ताकत अब कई गुना बढ़ गई है. रूसी सेना में अब ‘समुंदर का राक्षस’ शामिल हो गया है, जो एक बटन दबते ही पूरे के पूरे महाद्वीप को नक्शे से मिटाने की ताकत रखता है. ये हथियार रूस का ‘पोसीडन’ जिसे कई अलग-अलग तकनीक को एक साथ मिलाकर और पावरफुल बना दिया गया है. इस हथियार की तारीफ में पुतिन ने ऐसे-ऐसे विशेषण इस्तेमाल किए मानों कलियुग का अश्वत्थामा बना दिया हो. रूस की ये ब्रह्मास्त्र समुंदर में रेडिएक्टिव सुनामी ला सकता है. यानी अगर भड़क जाए तो एक साथ कई शहर मिनटों में स्वाहा हो सकते हैं.
