ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों का खतरा मंडरा रहा है, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियां पल पल लोगों को डरा रही हैं, लेकिन तेहरान की सड़कों पर इसका असर नदारद है. हम आपके लिए ईरान के बाजारों की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें लेकर आए हैं, जहां लोग बेखौफ होकर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी जी रहे हैं. दुकानें सजी हैं, खरीदारी चल रही है और चेहरों पर सुकून है. लेकिन इन शांत तस्वीरों के पीछे एक और कहानी भी चल रही है… एक ऐसी कहानी जिसमें 1979 की क्रांति की गूंज है, खून-खराबा है और गिरती अर्थव्यवस्था का दर्द है.