
बीएमसी चुनाव रिजल्ट में भाजपा के लिए खुशखबरी दिख रही है. रुझानों में शिंदे वाली शिवसेना के साथ मिलकर भाजपा बीएमसी यानी बृहन्मुंबई नगर निगम (Mumbai BMC Election Results) का बदशाह बनती दिख रही है. बीएमसी चुनाव रिजल्ट यानी बृहन्मुंबई मुंबई नगरपालिका चुनाव के रुझानों में महायुति करीब 50 सीटों से आगे है. जबकि ठाकरे का हाल बेहाल दिख रहा है. बीएमसी चुनाव 2026 के लिए आज सुबह 10 बजे सो वोटों की गिनती जारी है. अभी केवल रुझान हैं, दोपहर के बाद बीएमसी चुनाव के नतीजे साफ हो जाएंगे. बीएमसी चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना स्थल पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है. बीएमसी चुनाव में सभी ‘एग्जिट पोल’ ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन की स्पष्ट जीत और शिवसेना (यूबीटी)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की हार का अनुमान जताया है. ‘माई एक्सिस इंडिया’ के ‘एग्जिट पोल’ के अनुसार, भाजपा-शिवसेना गठबंधन देश की वाणिज्यिक राजधानी में 131-151 सीट जीतकर 42 फीसदी मत प्रतिशत हासिल करने की स्थिति में है. वहीं, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के शिवसेना (उबाठा)-मनसे-राकांपा (एसपी) गठबंधन के 58-68 सीट जीतने और 32 फीसदी मत प्रतिशत हासिल करने की उम्मीद है.
