
डोनाल्ड ट्रंप जिस नोबेल प्राइज के लिए महीनों से रोना रो रहे थे, आज आखिरकार उन्हें वो मिल ही गया. हाल ही में वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान हाथ में लेकर व्हाइट हाउट पहुंच गईं. उन्होंने दुनिया भर के जजमेंट ताक पर रखते हुए ट्रंप के हाथों में अपना नोबेल पीस प्राइज पकड़ा दिया. कानूनी तौर पर भले ही ट्रंप को ठेंगा मिला हो लेकिन मचाडो ने अपनी तरफ से उन्हें खुश करने की पूरी कोशिश कर डाली. इतने बड़े त्यार के बदले मचाडो को वेनेजुएला राष्ट्रपति की कुर्सी तो नहीं मिली लेकिन एक लाल थैला जरूर मिला है.
ट्रंप को खुश करने के लिए मचाडो की चाल
मचाडो को ट्रंप ने खुलेआम वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद के लिए नाकाबिल घोषित कर दिया था. उन्होंने कहा था कि मचाड़ो अच्छी इंसान हैं लेकिन उनके पास वो पावर और इज्जत नहीं है जो इस पद के लिए जरूरी है. इसके बाद मचाड़ो ने ट्रंप की राय बदलने के लिए उनसे मुलाकात का फैसला किया. वो गुरुवार को ट्रंप से मिलने पहुंची तो हाथ में अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान लिए थीं. व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात के दौरान मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार (2025) का मेडल डोनाल्ड ट्रंप को भेंट कर दिया.
