
बांग्लादेश में लगातार हिंदू त्राहिमाम कर रहे हैं. उन्हें लिंच करके मारा जा रहा लेकिन यूनुस अभी तक उस्मान हादी की मौत के सदमे से नहीं उबर पाए हैं. उन्होंने जनता के प्रति सारी जिम्मेदारी ताक पर रख दी हैं और उस्मान परिवार की सेवा में लग गए हैं. हाल ही में उन्होंने उस्मान हादी के भाई ओमर बिन हादी को बड़े पद पर बिठा दिया है. ओमर अब यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में बांग्लादेश सहायक उच्चायोग में सेकंड सेक्रेटरी नियुक्त किए गए हैं. आगे जानें ये फैसला किस तरह यूनुस की कमजोरी का सबूत बनकर सामने आया है.
उस्मान हादी के भाई ओमर बिन हादी को कहां बिठाया?
ओमर बिन हादी की यह नियुक्ति को लेकर 15 जनवरी 2026 को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. ओमर इंकिलाब मंच के दिवंगत प्रवक्ता शरीफ उस्मान बिन हादी के बड़े भाई हैं, जो अब बर्मिंघम, यूके के बांग्लादेश सहायक उच्चायोग के रूप में पहचाने जाएंगे. इस नियुक्ति का कॉन्ट्रैक्ट 3 साल के लिए है. इसके लिए ओमर बिन हादी को इस पद को संभालने से पहले किसी भी अन्य व्यवसाय, नौकरी या सरकारी/निजी संस्था से अपना संबंध खत्म करना होगा.
