
भीड़ नियंत्रण के लिए AI सर्विलांस और अतिरिक्त घाट
मेला अधिकारी ऋषिराज ने बताया कि भीड़ के दबाव को कम करने के लिए संगम क्षेत्र के अलावा ‘काली पार्ट-2’ नाम से एक अतिरिक्त स्नान घाट तैयार किया गया है.
Magh Mela 2026 Live Updates: सर्वार्थ सिद्धि योग में स्नान का महायोग
गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या ज्योतिष पीठम के निदेशक आचार्य विवेक उपाध्याय के अनुसार, इस बार मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. 17 जनवरी की रात 11:53 बजे से अमावस्या तिथि प्रारंभ होकर 18 जनवरी की रात 1:09 बजे तक रहेगी. इस शुभ घड़ी में किया गया दान, जप और स्नान अक्षय पुण्य प्रदान करेगा.
