
हाई-प्रोफाइल पब, बार और क्लबों में चल रही ड्रग्स पार्टियों का एक बड़ा और संगठित नेटवर्क पुलिस जांच में सामने आया है. इस नेटवर्क का सिरा भोपाल के एक स्कूल प्रिंसिपल अबान शकील से जुड़ता है, तो बाकी तार इंदौर, मुंबई, गोवा और अन्य राज्यों तक फैले हुए हैं. अबान शकील ने पूछताछ में कई नाम गिनाए हैं. उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे सिस्टम की परतें खुलती जा रही हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि इवेंट, कैटरिंग और पार्टी प्लानिंग की आड़ में एमडी ड्रग्स की सप्लाई की जा रही थी. नेटवर्क इतना शातिर था कि लग्जरी गाड़ियों, महंगे होटलों और सुपर हाई-प्रोफाइल पार्टियों के जरिए ड्रग्स बेची जाती थी. यही वजह है कि इंदौर से लेकर मुंबई और गोवा तक ड्रग्स का यह रूट लंबे समय तक पुलिस की नजरों से बचा रहा.
बाबा ने बताया है कि वह ड्रग्स नेटवर्क में आमिर गोल्डन (खजराना), इरशाद बदक (श्रीनगर), मोइनू दाल(श्रीनगर), अलमू (खजराना), गोल्डी(विजयनजर), हिमांशू(इंदौर) आफताब (राजेंद्रनगर), दानिश (रतलाम), शाहरुख (देवास), शोएब, अदनान, आंटी (गुलाब बाग), सागर उर्फ जोजो(गुलाब बाग) सहित करीब एक दर्जन तस्करों के संपर्क में था. आरोपित बाबा इवेंट प्लान भी करता था. वह फार्म हाऊस, फ्लैट में पार्टियों में लड़कियों के साथ ड्रग्स भी सप्लाई करता था.
