
ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका वहां अपने सैन्य विमान तैनात करने जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा डेनमार्क के स्वशासित क्षेत्र ग्रीनलैंड को हासिल करने की कोशिशों के बाद हालात और संवेदनशील हो गए हैं. उत्तर अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने सोमवार को बताया कि उसके सैन्य विमान जल्द ही ग्रीनलैंड के पिटफिक स्पेस बेस पहुंचेंगे, जिसे पहले थुले एयर फोर्स बेस कहा जाता था.
यह तैनाती पहले से तय योजनाओं के तहत की जा रही है और इसका मकसद उत्तरी अमेरिका की सुरक्षा से जुड़ी नियमित सैन्य गतिविधियों को मजबूत करना है. NORAD के मुताबिक यह कदम अमेरिका, कनाडा और डेनमार्क के बीच मौजूदा रक्षा सहयोग का हिस्सा है और इसे कोपेनहेगन के साथ समन्वय में अंजाम दिया गया है. ग्रीनलैंड प्रशासन को भी इस बारे में जानकारी दी गई है.
