
सामान्य तौर पर उद्घाटन वाले दिन ट्रेन को फूलों से सजा कर रवाना किया जाता है. हाल ही में असम और पश्चिम बंगाल में पहली वंदेभारत स्लीपर और अमृतभारत का उद्घाटन किया गया.इनको सजाधजा कर चलाया गया, पर मुंबई से एक ट्रेन को भी इसी तरह सजा कर चलाया गया, चूंकि यह पुरानी ट्रेन थी, इसलिए लोग जानना चाह रहे थे कि इस आयोजन की वजह क्या है. पता चला कि ट्रेन का बर्थडे मनाया जा रहा है, जिस तरह लोग अपने परिजनों का बर्थडे मनाते हैं, वैसे ही भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन का बर्थ डे मनाया. इस तरह सभी लोगों से इस ट्रेन का कनेक्शन है.
मध्य रेल की 22221/22222 राजधानी एक्सप्रेस 19 जनवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और हजरत निजामुद्दीन के बीच शुरू की गई थी. ट्रेन को इतना जबरदस्त रिस्पांस मिला कि लॉन्च होने के एक महीने से भी कम समय में इसमें एक प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, पांच वातानुकूलित 2-टियर, 12 वातानुकूलित 3-टियर और एक पैंट्री कार शामिल कर दी गई. शुरुआत में यह ट्रेन सप्ताह में दो बार चलती थी, जिसे दिनांक 13 सितंबर से बढ़ाकर सप्ताह में चार बार कर दिया गया. दूसरे बर्थडे यानी 19 जनवरी 2021 से यह सेवा प्रतिदिन चलने लगी.
