
नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
बागपत में घने कोहरे के कारण एलिवेटेड हाईवे पर भीषण हादसा, एक दर्जन वाहन टकराए
बागपत में घने कोहरे की वजह से बड़ा सड़क हादसा हो गया. दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड हाईवे पर एक के बाद एक करीब एक दर्जन वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में कार और ट्रक शामिल हैं, जिसमें करीब एक दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे यातायात प्रभावित हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कारों को हाईवे से हटाने का काम शुरू कराया. यह मामला खेकड़ा थाना क्षेत्र में एलिवेटेड हाईवे का बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक घना कोहरा हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं.
