
पाकिस्तान का नाम लेते ही ऐसी अतरंगी हरकतें याद आने लगती हैं कि पूछिए ही मत. कभी कोई पैराशूट उड़ाकर चांद तक पहुंचने का वीडियो बना लेता है, तो कोई टीवी पर ऑनएयर की थप्पड़बाजी करने लगता है. ये सिर्फ जनता तक ही नहीं है, वहां के नेता भी क्लासिक हरकतें कर देते हैं. बताइए, कौन सा रक्षा मंत्री पिज्जा हट के आउटलेट का फीता काटने जाता है, वो भी नकली.
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री कल तक तो सुपरमैन की तरह इस्लामिक देशों को बचाने का संगठन बना रहे थे और फिर वो पहुंच गए फास्ट फूड पिज्जा के एक आउटलेट का उद्घाटन करने. उन्होंने बाकायदा फीता काटकर ‘पिज्जा हट’ की ब्रांच खुलवाई. तालियां बजीं, फोटो खिंची और सोशल मीडिया पर अपलोड हो गई. खूब धूमधाम से ये सब कुछ हुआ, लेकिन कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर उन्हें गालियां पड़नी शुरू हो गईं.
