
भारतीय मूल की प्रसिद्ध अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनिता विलियम्स ने 27 साल के शानदार करियर के बाद अंतरिक्ष मिशन से संन्यास ले लिया है. अमेरिसी स्पेस एजेंसी नासा ने बताया कि उनकी रिटायरमेंट 27 दिसंबर 2025, यानी क्रिसमस के तुरंत बाद प्रभावी हो गई. लेकिन उनके रिटायरमेंट से पहले एक बयान ने दुनियाभर का ध्यान खींचा. इसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, ‘मेरा पति मुझे मार डालेगा’.
आखिर सुनिता विलियम्स को किस बात का डर था और उन्होंने स्पेस मिशन को अलविदा क्यों कहा, चलिये समझते हैं.
दरअसल, जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से सुनिता विलियम्स का मिशन महज 8 दिनों का होना था. यह स्टारलाइनर का पहला क्रू मिशन था और इसे एक टेस्ट फ्लाइट के तौर पर देखा जा रहा था. लेकिन तकनीकी खराबियों के चलते मिशन तय समय पर पूरा नहीं हो सका. हालात ऐसे बने कि स्टारलाइनर बिना क्रू के वापस लौट आया और सुनिता विलियम्स को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर ही रुकना पड़ा.
