
दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. पहले वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके बेडरूम से उठवा लिया और अब उन्होंने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने का ऐलान कर दिया. ट्रंप की ‘कब्जा रणनीति’ दुनिया भर में कैंसर बनकर फैल रही है. हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरु अलेंक्जेंडर दुगिन ने ‘गुप्त ज्ञान’ देते हुए 7 देशों पर दावा ठोकने का रास्ता दिखा दिया है.
किन देशों पर कब्जा करने को बोले ‘पुतिन के गुरू’?
अलेंक्जेंडर ने पुतिन से कहा है कि ‘जिस तरह से ट्रंप ग्रीनलैंड पर अमेरिका का दावा ठोक रहे हैं, उससे आगे चलकर रूस भी दुनिया के 7 देशों में धावा बोलकर अपना कब्जा करने का दावा कर सकता है’. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 टारगेटेड देशों की लिस्ट में आर्मेनिया, जार्जिया, अजरबैजान, कजाखस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान शामिल हो सकते हैं. ये वही देश हैं जो सोवियत जमाने में रूस के प्रभाव वाले इलाके थे.
