
अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश की लेटेस्ट खबरें
चर्चित DSP कल्पना वर्मा मामले में नया मोड़, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
चर्चित डीएसपी कल्पना वर्मा मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है. पुलिस जांच में कई अहम तथ्य उजागर हुए हैं, जिससे डीएसपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. जांच में सामने आया है कि एक कारोबारी को पुलिस विभाग से जुड़े गोपनीय इनपुट दिए जा रहे थे. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ चैट्स वायरल हुई हैं, जिनकी जांच की गई. मामले की जांच रिपोर्ट अधिकारियों ने गृह विभाग को सौंप दी है. रिपोर्ट के आधार पर अब डीएसपी कल्पना वर्मा के खिलाफ विभागीय जांच शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.
