
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावोस में एंट्री ली है. उन्होंने इस दौरान उन्होंने ग्रीनलैंड से लेकर यूरोपियन यूनियन तक के मुद्दे पर बात की. उन्होंने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान अमेरिका की सुधरती अर्थिक स्थित का बखान किया. अपनी स्पीच के बाद उन्होंने मनी कंट्रोल के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में भारत को लेकर फ्यूचर प्लानिंग का भी खुलासा किया. ट्रंप ने कहा ‘हम प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करते हैं, मोदी शानदार इंसान और मेरे अच्छे दोस्त हैं’. उन्होंने कहा कि ‘भारत के साथ जल्द अच्छी डील करने जा रहे हैं’.
क्या है भारत-अमेरिका ट्रेड बातचीत का अपडेट
ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक बातचीत एक निर्णायक मोड़ पर है. साल 2025 में ट्रंप ने भारत के कुछ उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाकर सबको चौंका दिया था, लेकिन अब 2026 की शुरुआत में सुर बदलते दिख रहे हैं. दोनों देशों का साझा लक्ष्य ‘मिशन 500’ है, यानी साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक ले जाना. ट्रंप और मोदी की यह केमिस्ट्री सिर्फ दोस्ती नहीं, बल्कि ‘MAGA’ (Make America Great Again) और ‘MIGA’ (Make India Great Again) का एक पावरफुल कॉम्बिनेशन है, जिसे विशेषज्ञ ‘मेगा पार्टनरशिप’ कह रहे हैं.
