
आजाद हिंद फौज के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उन्हें नमन किया. सीएम ने कहा कि ICS में सर्वोच्च स्थान पाने के बावजूद नेताजी ने अंग्रेजों की गुलामी ठुकरा दी. उनका नारा ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ आज भी हर भारतीय के मन में देशभक्ति का संचार करता है.
हापुड़: महिला की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों का भारी हंगामा
हापुड़ के तगासराय मोहल्ले में मानवता शर्मसार हुई है. यहां एक महिला की दबंगों ने बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोप है कि शादी कराने के शक में दबंगों ने हमला किया. परिजनों का गुस्सा तब भड़क उठा जब पुलिस ने मृतका के बेटे का ही शांति भंग में चालान कर दिया. परिजनों ने शव रखकर अयोध्यापुरी चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग की है. घटना का CCTV फुटेज भी वायरल हो रहा है.
लखनऊ में कुत्तों का खौफ: पार्क में खेल रहे बच्चों पर हमला
राजधानी के राजाजीपुरम इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है. मीना बेकरी चौराहे के पास एक पार्क में झूला झूल रहे बच्चों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने नगर निगम की पोल खोल दी है. इलाके में एक दर्जन से अधिक खूंखार कुत्ते राहगीरों को अपना निशाना बना रहे हैं.
