
पाकिस्तान में पीएम शहबाद शरीफ से भी ज्यादा पावरफुल बन चुके आसिम मुनीर हाल ही में दावोस पहुंचे थे. स्विट्जरलैंड में आयोजित हुए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 के सम्मेलन में जहां दुनिया भर के नेता अर्थव्यवस्था की बात कर रहे थे, वहां पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर अपनी ‘जैकेट’ को लेकर चर्चा में आ गए. मुनीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी पीठ पर निकला हल्का कूबड़ देखकर लोग हैरान रह गए. लोगों ने ज्यादा ध्यान से देखा तो कई लोगों को उनके कोट ने नीचे बुलेटप्रूफ जैकेट की हिंट दिखाई दे गई.
जब जूम करके देखी मुनीर की जैकेट
दरअसल, पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने दावोस का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर दावोस में टहलते दिख रहे थे. डार का मकसद ‘भाईचारे’ की तस्वीर दिखाना था, लेकिन जनता की नजरें जनरल के कोट पर टिक गईं. सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को जूम करके देखा तो जनरल मुनीर के ब्लेजर के नीचे कुछ अजीब उभार नजर आया. बस फिर क्या था, इंटरनेट पर यह दावा आग की तरह फैल गया कि आसिम मुनीर स्विट्जरलैंड जैसे सुरक्षित देश में भी ‘बुलेटप्रूफ जैकेट’ पहनकर घूम रहे हैं.
