
मिर्जापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां जिम आने वाली युवतियों और महिलाओं की चोरी-छिपे फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था. आरोप है कि हिंदू लड़कियों को डरा-धमकाकर बुर्का पहनाया जाता और फिर उनकी तस्वीरें खींचकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता था. पुलिस इस पूरे ‘ब्लैकमेलिंग नेक्सस’ की गहराई से पड़ताल कर रही है.
अंबेडकरनगर: दबंगों ने ग्राम प्रधान की नाबालिग बेटी को मारा चाकू
अकबरपुर के हरिश्चन्द्रपुर गांव में दबंगों ने दुस्साहस दिखाते हुए ग्राम प्रधान की नाबालिग बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. लड़की के पेट में चाकू लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात की वजह आपसी विवाद बताई जा रही है. पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है.
कानपुर देहात: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार
खाली मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है. इनके पास से बाइक, तमंचा और चोरी की नकदी बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.
