
संगम की रेती पर चल रहे माघ मेले के चौथे मुख्य स्नान पर्व ‘बसंत पंचमी’ पर 23 जनवरी को आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए. उत्तर प्रदेश प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, इस पावन अवसर पर संगम सहित गंगा-यमुना के विभिन्न घाटों पर 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई. यह संख्या महाकुंभ-2025 की बसंत पंचमी (2.57 करोड़) के मुकाबले कहीं अधिक है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
Magh Mela 2026 Live Updates: माघ मेले में संतों की भीषण ‘धूना तपस्या’ शुरू
बसंत पंचमी के पावन पर्व से माघ मेले में वैष्णव सन्यासियों की कठिन ‘धूना पूजा’ का आगाज हो गया है. महावीर मार्ग पर संत जलते हुए उपलों (कंडों) के बीच बैठकर साधना कर रहे हैं. यह तपस्या गंगा दशहरा तक चलेगी. भीषण गर्मी में भी संत खुले आसमान के नीचे आग जलाकर शरीर को तपाते हैं. करीब 10,000 त्यागी संत विश्व शांति और धर्म की रक्षा के लिए यह 8 प्रकार की कठिन साधना कर रहे हैं.
Magh Mela 2026 Latest News: इमरजेंसी प्लान और रूट डायवर्जन
दोपहर 12 बजे तक आंकड़ा 2.10 करोड़ पार कर गया था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने ‘इमरजेंसी प्लान’ लागू किया. काली मार्ग पर भीड़ का दबाव बढ़ने पर बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को ऐरावत घाट की ओर डायवर्ट किया गया. मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि अब तक के स्नान पर्वों में 15 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगा चुके हैं.
