
ध्य प्रदेश की राजनीति में जब भी किसी बड़े नेता की निजी जिंदगी से जुड़ी खबर सामने आती है, वह स्वाभाविक तौर पर चर्चा का विषय बन जाती है. कुछ ऐसा ही इस वक्त पूर्व मंत्री दीपक जोशी और कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना की शादी को लेकर देखने को मिल रहा है. स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सरकार में मंत्री रहे दीपक जोशी की यह शादी राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक सुर्खियां बटोर रही है. वजह सिर्फ शादी नहीं, बल्कि दुल्हन का राजनीतिक बैकग्राउंड, उम्र का अंतर और सामने आए विवाद भी हैं. तस्वीरें सामने आते ही लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर पल्लवी राज कौन हैं और यह रिश्ता अचानक कैसे चर्चा में आ गया.
63 साल के दीपक जोशी और 43 साल की पल्लवी राज सक्सेना की यह शादी पूरी तरह निजी बताई जा रही है, लेकिन सार्वजनिक होते ही यह एक पॉलिटिकल टॉकिंग पॉइंट बन गई. कांग्रेस की सक्रिय महिला नेत्री रहीं पल्लवी राज पहली बार इतने बड़े राजनीतिक नाम से जुड़ने के बाद लाइमलाइट में आई हैं. इस शादी के सामने आने के बाद न सिर्फ उनके निजी जीवन को लेकर सवाल उठे, बल्कि दीपक जोशी के राजनीतिक सफर और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर भी चर्चा तेज हो गई. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पल्लवी राज का राजनीतिक और निजी सफर क्या रहा है और यह विवाह क्यों खास बन गया है.
कौन हैं पल्लवी राज सक्सेना
पल्लवी राज सक्सेना मध्य प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं. वे महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव रह चुकी हैं. संगठनात्मक राजनीति में उनका नाम एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में लिया जाता रहा है. वर्तमान में उनके पास कोई औपचारिक पद नहीं है, लेकिन वे पार्टी गतिविधियों से जुड़ी रही हैं. शादी के बाद उनका नाम पल्लवी राज सक्सेना जोशी हो गया है. दीपक जोशी और पल्लवी राज के बीच करीब 20 साल का उम्र का अंतर है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. हालांकि दोनों की ओर से इसे निजी फैसला बताया गया है.
