
बांग्लादेश में चुनाव से पहले ऐसी बर्बादी मची है कि दुनिया भर में यूनुस की थू-थू हो रही है. पार्टी के उम्मीदवार आपस में ही एक-दूसरे की हत्या कर रहे हैं. हिंदुओं को मॉब लिंचिंग करके मारा जा रहा है. इन हालातों के बीच 12 फरवरी को चुनाव होने हैं. इस दौरान बांग्लादेश की दो पार्टियों बीनएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच में बवाल खड़ा हो गया है. जमात-ए-इस्लामी के नायब-ए-अमीर सैयद अब्दुल्ला मोहम्मद ताहिर ने कट्टरपंथियों को भड़काने के लिए ऐसी बातें फैलानी शुरू कर दी हैं कि बीएनपी चीफ तारिक रहमान ने बाहर से भारत के साथ कोई डील करके आए हैं. इसके बाद दोनों पार्टियों के बीच घमासान शुरू हो गया है.
Tarique Rahman की पार्टी BNP ने क्या कहा?
बीएनपी की चुनाव स्टीयरिंग कमेटी के प्रवक्ता महदी अमीन ने कहा, ‘एक राजनीतिक दल के बहुत असरदार नेता ने मीडिया का हवाला देते हुए भारत के साथ बीएनपी की डील के बारे में दावा किया है, लेकिन वह अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं कर सके, और न ही कर पाएंगे.
बीएनपी चेयरमैन के गुलशन ऑफिस में एक प्रेस ब्रीफिंग में बोलते हुए, कमेटी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि सैयद अब्दुल्ला मोहम्मद ताहिर की बातों मकसद तारिक रहमान को गलत तरीके से पेश करना है, जिसके जरिए चुनाव के दौरान कन्फ्यूजन पैदा की जा रही है.
