
डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों ईरान के सुप्रीम लीड अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ प्लानिंग-प्लॉटिंग कर रहे हैं. समंदर की लहरों पर अमेरिकी ‘अरमाडा’ तैरते हुए ईरान को घर रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति को खामेनेई की ताकत का अंदाजा तो है लेकिन वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस को उठाने के बाद उन्हें ओवर कॉन्फिडेंस हो गया है कि ‘डेल्टा फोर्स’ खामेनेई के साथ भी वही कांड कर पाएगी. हालांकि, अगर खामेनेई को हाथ भी लगाया गया तो ईरान में 88 ‘नए खामेनेई’ खड़े हो जाएंगे और ऐसी तबाही मचाएंगे कि पूरा मिडिल ईस्ट खास हो सकता है. आगे जानें क्या है खामेनेई का ये खौफनाक सुरक्षा घेरा.
खामेनेई के साथ मादुरो वाला कांड करेंगे ट्रंप?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान की सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए ट्रंप ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है. जिस तरह पिछले साल वेनेजुएला के निकोलस मादुरो को अमेरिका ने धूल चटाई थी, ठीक वही वॉरंट अब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए लिखा जा रहा है. समंदर की लहरों पर तैरता अमेरिकी ‘अरमाडा’ (USS एब्राहम लिंकन) और जॉर्डन के आसमान में गरजते अमेरिकी फाइटर जेट्स सिर्फ अभ्यास नहीं कर रहे बल्कि एक मौके की फिराक हैं ताकि ‘मादुरो 2.0’ को अंजाम दिया जाए. यानी जिस तरह मादुरो को बेडरूम से किडनैप कर लिया गया था, वैसे ही कांड खामेनेई के साथ करने की प्लानिंग चल रही है.
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और समुंदर से लेकर आसमान तक अपने ये हथियार तैनात कर दिए हैं.
