
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दुनिया में हलचल मचा दी है. उन्होंने हाल ही में अमेरिका के एक नए और खौफनाक हथियार को लेकर खुलासा किया है. ट्रंप ने बताया है कि ये हथियार वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की किडनैपिंग के मिशन में इस्तेमाल किया गया था. इसका नाम डिस्कॉम्बोबुलेटर बताते हुए ट्रंप ने कहा कि ये ऐसा हथियार है जो गोला-बारूद नहीं छोड़ता ना ही दिखाई देता है. ये हथियार नजरों से ओझल रहकर दुश्मन को ऐसे धराशाई कर देता है, जैसे उसे लकवा मार गया हो. ट्रंप के मुताबिक इस हथियार की वजह से वेनेजुएला में मौजूद रूस-चीन के हथियारों को भी लकवा मार गया था.
Discombobulator क्या है?
‘डिस्कॉम्बोबुलेटर’ कोई आम मिसाइल या टैंक नहीं, बल्कि अमेरिका का एक ऐसा गुप्त ‘ब्रह्मास्त्र’ है दुश्मन को बिना दिखे ‘बेकार’ बना देता है. एक पल्स्ड एनर्जी वेपन (Pulsed Energy Weapon) है, जो गोली या बारूद नहीं छोड़ता, बल्कि भयानक पावरफुल ऊर्जा की तरंगें (Energy Waves) फेंकता है. इसे ‘डिस्कॉम्बोबुलेटर’ इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यह दुश्मन को ‘डिस्कॉम्बोबुलेट’ यानी पूरी तरह से भ्रमित कर देता है और उन्हें पैरालाइज्ड बना देता है.
