
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25000 का इनामिया पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है. आरोपी महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना के बाद से फरार चल रहा था. आरोपी का नाम धनराज है और वह शामली का रहने वाला है. मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूट में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है. धनराज पर कानपुर, लखनऊ, आजमगढ़, कौशांबी, गोरखपुर समेत कई जनपदों में एक दर्जन से ज्यादा लूट के मुकदमे दर्ज है. फरार साथी की तलाश में दो टीमों को भेजा गया है.
हरदोई में भी हुआ पुलिस एनकाउंटर
दूसरी ओर हरदोई की सवायजपुर थाना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ के दौरान चार शातिर पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग के दौरान दो तस्करों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
