
यूपी के चित्रकूट जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां दो मुस्लिम युवकों ने दो दिन पहले कपड़ा व्यापारी के बेटे का अपहरण किया था. जिसके बाद 40 लाख की फिरौती मांगने के बाद उसकी गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी थी.फिर उसके शव को घर के बने बाथरूम में गड्डा खोदकर गाड़ दिया था. इस मामले में पुलिस की दोनों आरोपियों से मुठभेड़ हो गई थी. जिसमें एक आरोपी ढेर हो गया था और एक का हॉफ एनकाउंटर में घायल हो गया था. इस मामल एमेन पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ दो FIR दर्ज की हैं. पहली एफआईआर पीड़ित पिता की तहरीर पर दर्ज हुई है और दूसरी पुलिस ने अपने ऊपर हुए हमले की दर्ज कराई है. पुलिस के हॉफ एनकाउंटर में घायल हुए आरोपी इमरान को पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला करने के मामले में रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और शनिवार देर रात न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
बताते चलें, अपहरण और हत्या मामले में जब पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा. तो उन्होंने पुलिस की ही पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग कर दी थी. जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी कल्लू मुठभेड़ में ढेर हो गया था और दूसरे आरोपी इरफान के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया था. आरोपी इरफान को पुलिस ने मुठभेड़ में पुलिस की हत्या के प्रयास के मामले में बीते दिन शनिवार देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. जहां आरोपी इरफान को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
