
कहते हैं कि अगर इरादे हिमालय की तरह अडिग हों, तो सूखी नदियां भी फिर से कलकल बहने लगती हैं. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है… उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने. उनके इसी जुनून और सामूहिक प्रयासों की गूंज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ में सुनाई दी. पीएम मोदी ने रविंद्र कुमार के नेतृत्व में हुए ‘तमसा नदी’ (Tamsa River) के पुनरुद्धार कार्य की जमकर सराहना की है.
PM मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आजमगढ़ का जिक्र करते हुए कहा, ‘कुछ लोग समाज की सामूहिक शक्ति से रास्ता निकालते हैं. ऐसा ही एक प्रयास आजमगढ़ में सामने आया है, जहां तमसा नदी को लोगों ने नया जीवन दिया है. प्रदूषण और कचरे की वजह से जिस नदी का प्रवाह रुक गया था, वहां के लोगों और प्रशासन ने मिलकर उसे फिर से अविरल बना दिया है.’
