
भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) होगा. आज नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारत-EU शिखर सम्मेलन के दौरान इस महा-समझौते की आधिकारिक घोषणा हो सकती है. आज 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डर लेयेन की हैदराबाद हाउस में मुलाकात होगी. FTA पर बातचीत खत्म हो चुकी है. कुछ प्रक्रियायों के पूरा होने के बाद अगले साल की शुरुआत से ये लागू हो जाएगा. भारत और ईयू के कृषि और डेयरी उद्योग की सीमाओं का FTA में ध्यान रखा गया. भारत-ईयू एफटीए में 97% से 99% सेक्टर को कवर किया गया है. दोपहर 1:15 बजे भारत और यूरोपीय संघ की ओर से संयुक्त प्रेस बयान जारी किया जाएगा. इस समझौते को “मदर ऑफ ऑल डील्स” का नाम दिया गया है.
27 जनवरी को इस समझौते पर मुहर लग जाती है तो इसे जमीन पर उतरने में समय लगेगा. किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते को कानूनी रूप से फाइनल करने और यूरोपीय संसद से मंजूरी लेने में कम से कम एक साल का वक्त लगता है. निवेश संरक्षण और जियो टैग (GI) जैसे कुछ पहलुओं पर बातचीत के अलग-अलग दौर चल रहे हैं. इसके अलावा भारत कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में ईयू को भी कोई छूट नहीं देगा.
