
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को यूनियन बजट पेश करेंगी, और सबकी नजर रेलवे, इनकम टैक्स, इंफ्रा, डिफेंस, आदि सेक्टर्स पर नजरें टिकी हुई है. एक्सपर्ट्स और जानकारों की उम्मीदें काफी साफ हैं कि बजट में बड़े बदलाव नहीं होंगे, बल्कि पिछले सालों की नीतियों को आगे बढ़ाने और कुछ छोटे-मोटे सुधार पर फोकस रहेगा. इनकम टैक्स में पिछले बजट में बड़ा रिलीफ मिला था, जहां नई टैक्स रिजीम में 12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई थी. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस बार बड़े स्लैब चेंज नहीं होंगे, क्योंकि पहले ही काफी राहत दी जा चुकी है.
इंफ्रा सेक्टर में कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाने की उम्मीद है, करीब 8-10 फीसदी तक. रोड्स, अर्बन इंफ्रा, लॉजिस्टिक्स, स्मार्ट सिटी और ग्रीन एनर्जी पर जोर रहेगा. स्टेट्स को इंटरेस्ट फ्री लोन जारी रह सकते हैं. डिफेंस में जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण ज्यादा आवंटन की उम्मीद है. कंजम्पशन बूस्ट, MSME सपोर्ट, ग्रीन एनर्जी और AI जैसे नए सेक्टर्स पर भी ध्यान होग, लेकिन बड़े ऐलान कम, पुराने प्रोजेक्ट्स को तेज करने पर ज्यादा फोकस.
