
अगर आप गाजियाबाद के वेव सिटी, मसूरी या मधुबन बापूधाम में रहते हैं और दिल्ली या हिंडन एयरपोर्ट जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की किल्लत झेल रहे थे, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. दरअसल, शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली ई-बसों के बेड़े में 3 नए रूट्स जुड़ने जा रहे हैं. फरवरी के पहले सप्ताह से 6 बसें आपके सफर को सुगम बनाने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं इन नए रूट्स का पूरा ‘रोडमैप’ और कितना लगेगा किराया.
फरवरी से शुरू होगी सेवा, 6 बसें संभालेंगी कमान
गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इन तीनों रूट्स पर बसों के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. फिलहाल नगर आयुक्त से अंतिम अनुमति का इंतजार है, जिसके मिलते ही बसों के चलने की आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी जाएगी. शुरुआत में इन तीनों रूट्स पर कुल 6 बसें चलाई जाएंगी, जो सुबह और शाम के पीक आवर्स में यात्रियों को अपनी सेवाएं देंगी.
