
ट्रंप ने वेनेजुएला में बड़ा खेल तो तब ही कर दिया था जब उन्होंने देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके बेडरूम से उठवाया था. दुनिया भले ही थू-थू कर रही थी लेकिन ट्रंप ने बड़े घमंड से इस मिशन को सक्सेसफुल घोषित किया था. ट्रंप ने पहले ही दिन कह दिया था कि ‘वेनेजुएला हम चलाएंगे’. डेल्सी रोड्रिगेज भले ही सरकार संभाल रही हैं लेकिन ट्रंप ने वेनेजुएला की नस-नस में घुसने का प्लान तैयार कर लिया है. इसके लिए अब CIA का इस्तेमाल किया जाएगा. आगे जानें क्या है ट्रंप का ये नया ‘सीक्रेट मिशन’ और इससे वेनेजुएला को क्या होगा नुकसान?
सीएनएन न्यूज18 को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वेनेजुएला से निकोलस मादुरो को देश से किडनैप करने के बाद अब यहां अमेरिकी जासूसी एजेंसी CIA अपना ‘परमानेंट अड्डा’ बनाने जा रही है
