
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को शहबाज-मुनीर के राज में धरती पर ही नर्क झेलना पड़ रहा है. कोर्ट के आदेशों के बावजूद उन्हें परिवार से मिलने को तरसाया जा रहा है. उन्हें दुनिया से काटने के लिए काल कोठरी में ठूंस दिया गया है. इमरान की बहनें चीख-चीख कर कह रही हैं कि उनकी तबीयत और बिगाड़ने के लिए उन्हें लगातार टॉर्च किया जा रहा है. हाल ही में बहनों का ये डर सच साबित हुआ है. रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद इमरान खान की आंखों में गंभीर बीमारी हो गई है, जिसकी वजह से उनकी रोशनी जाने का खतरा पैदा हो गया है.
इमरान खान को लेकर शॉकिंग रिपोर्ट
मेडिकल टीम की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है. जिसमें दावा किया गया है कि इमरान खान Central Retinal Vein Occlusion (CRVO) नाम की एक बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. इस बीमारी में आंख की रेटिना की नसों में खून का थक्का जम जाता है या रुकावट आ जाती है. अगर फौरन विशेषज्ञ इलाज नहीं मिला, तो इमरान खान की दाहिनी आंख की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है.
