
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू, स्पेशल फोर्स यूनिट के एक कमांडो भी रह चुके हैं. यही वजह है कि वो सिक्योरिटी को लेकर काफी तेज-तर्रार रहते हैं. हाल ही में नेतन्याहू की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो फोन पर बात करते दिखाई दे रहे हैं. इस फोन के कैमरे पर लोगों को कुछ ऐसा दिख गया कि सभी हैरान रह गए. उनके फोन का कैमरा लाल टेप से ढका हुआ था और लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर दुनिया के सबसे खूंखार नेताओं में गिने जाने वाले नेतन्याहू को कैमरा ढकने की जरूरत क्यों पड़ी?
वायरल हुई नेतन्याहू के फोन की तस्वीर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नेतन्याहू किसी कार पार्किंग में अपनी कार के पास खड़े होकर फोन पर बात कर रहे हैं. उनके फोन के बैक कवर पर तमाम तरह के स्टीकर दिखाई दिए, जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान फोन के कैमरे पर लंबाई से लगाए गए रेड टेप ने खींचा.
