
अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में स्थित एलिंगटन एयरपोर्ट पर मंगलवार देर सुबह NASA के एक रिसर्च प्लेन को बिना लैंडिंग गियर के इमरजेंसी ‘बेली लैंडिंग’ करनी पड़ी. इस दौरान प्लेन रनवे पर फिसलता हुआ आगे बढ़ा. रनवे से रगड़ की वजह से प्लेन के पिछले हिस्से में हल्की आग लग गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी क्रू सदस्य को चोट नहीं लगी.
रिपोर्ट के अनुसार, प्लेन में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट को यह इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि प्लेन के पहिए बाहर नहीं निकले थे और वह सीधे अपने बैली (निचले हिस्से) के सहारे रनवे पर उतरा. उतरने के बाद प्लेन काफी दूर तक फिसलता रहा और फिर जाकर रुका.
