
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को रातोंरात कराकस से उठवाकर न्यूयॉर्क पहुंचा दिया. अब उनकी नजर इराक के चुनावों पर है. यहां पर अभी प्रधानमंत्री चुना तो नहीं गया है लेकिन रुझान कह रहे हैं कि नूरी अल-मलिकी का पलड़ा भारी है. इसी बीच ट्रंप ने नतीजे घोषित होने से पहले ही इराक को धमकाया है कि अगर नूरी अल-मलिकी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाया गया, तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये घोषणा की है कि अल-मलिकी के पिछले शासन में इराक गरीबी और पूरी अराजकता में चला गया था, तो ऐसा नहीं होना चाहिए. अगर फिर से नूरी अल-मलिकी सत्ता में आए, तो अमेरिका इराक को तबाह कर देगा. ट्रंप ने उनकी नीतियों को सनकी कहा है और चेतावनी दी है कि वो आए, तो अमेरिका इराक की कोई मदद नहीं करेगा.
