
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती में विमान हादसे में निधन हो गया. उनके साथ विमान में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट, उनके दो निजी सहायक (पीए) और एक एनसीपी कार्यकर्ता शामिल थे. अधिकारियों के मुताबिक लैंडिंग के समय विमान क्रैश हो गया और इसके बाद फ़्यूल टैंक में ब्लास्ट हुआ. हादसे में किसी को भी जीवित नहीं बचाया जा सका.
अजित पवार सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय थे. हादसे से सिर्फ एक घंटे पहले उन्होंने फेसबुक पर अपना आखिरी पोस्ट किया था. इस पोस्ट में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को याद किया. बता दें कि आज लाला लाजपत राय की जयंती थी. पवार ने पोस्ट में लिखा था कि लाजपत राय ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सबकुछ बलिदान किया और उनका देशभक्ति का जज्बा हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा
