
सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह के नए प्लेबैक गानों से दूरी बनाने के ऐलान ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा करते हुए अरिजीत ने साफ किया कि वह अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं करेंगे. इस घोषणा के बाद फैंस ही नहीं, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार भी हैरान और भावुक नजर आए. सोशल मीडिया पर अरिजीत की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सेलेब्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, जहां कई संगीतकारों और गायकों ने इस फैसले को स्वीकार करना मुश्किल बताया. रैपर बादशाह ने अरिजीत की अहमियत और उनकी विरासत को महज तीन शब्दों में बयां करते हुए लिखा- ‘सदियों में एक.’ सिर्फ बादशाह ही नहीं कई सितारों ने रिएक्ट किया.
